NCRKhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti ( की ओर से हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद रोटरी शक्ति की सदस्यों ने मिलकर नृत्य एवं गायन की मोहक प्रस्तुति दी, जिसका सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले गए, जिनका सभी ने आनंद लिया। सभी महिलाओं का मांग टीका तथा हथफूल पहना कर स्वागत किया गया। रोटरी क्लब अध्यक्ष रीतिभा नहाटा का जन्मदिन भी मनाया गया।

Views: 581
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494



