रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति ने छात्राओं को सिखाया पेपर क्विलिंग

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की ओर से गुरुवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांथलका में छात्राओं को पेपर क्विलिंग सिखाई गई। उपमा जैन ने छात्रों को पेपर क्विलिंग के द्वारा राखी व अन्य सजावट की वस्तुओं के अलावा  तरह-तरह की चीजें बनाना सिखाया। छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ राखी व अन्य वस्तुओं को बनाना सीखा। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पारुल तथा अन्य स्टाफ के साथ-साथ रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष मीना जैन, संतोष गुप्ता, विनीता टिकमानी, शालिनी वर्मा ,कविता चावला, नलिनी वार्ष्णेय तथा दिव्या गुप्ता उपस्थित थीं।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More