NCRKhabar@Jaipur. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( CM Ashok Gahlot) से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) से पदोन्नत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। गहलोत ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पदोन्नति पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा आमजन में विश्वास कायम करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर आईपीएस कृष्ण चंद, लक्ष्मण दास, राजेश कुमार यादव, हनुमान प्रसाद मीणा, राजेश कुमार कांवट, नरेन्द्र सिंह मीणा, रमेश मौर्य तथा राजेंद्र कुमार मीणा उपस्थित थे।
Post Views: 654
Users Today : 283
Total Users : 4563397
Views Today : 354
Total views : 4579744



