भिवाड़ी पुलिस ने पुलिस विजन दस्तावेज तैयार करने के लिए आमजन से मांगे सुझाव

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर ( PHQ Jaipur) के आदेशानुसार पुलिस विजन दस्तावेज 2030 तैयार करने के लिए आमजन से बेहतर पुलिसिंग के सम्बंध में सुझाव लिए गए। इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय व राजीव गाँधी सेवा केन्द्र, ई-मित्र मशीन से विडियों कॉन्फ्रेस व व्यक्तिगत सम्पर्क से जिला भिवाड़ी के समस्त पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी एवं सीएलजी सदस्यों से संवाद किया गया। इसके अलावा पुलिस थानों व पुलिस लाईन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस परिवार के अधिकारी तथा कर्माचारियों से रोल कॉल के माध्यम से बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रपत्र भरवाकर सुझाव लिए गए। भिवाड़ी जिला एसपी करण शर्मा ने बताया कि आमजन से मिले सुझाव पर भविष्य में अमल में लाया जाएगा। राजस्थान पुलिस को वर्तमान एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने एवं जनता को बेहतर पुलिसिंग देने के संबंध में विजन प्रस्तुत किया गया। यह ऐसा दस्तावेज है जो आगामी वर्षों में पुलिस विभाग के व्यापक एवं समग्र विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगा। आमजन ने पुलिस एवं जनता में बेहतर समन्वय, अपराध नियंत्रण, महिला अत्याचार एवं बाल अपराध नियंत्रण सम्बन्धित सुझाव दिए। इसके अलावा आसूचना एवं कानून व्यवस्था, पुलिस आधुनिकिकरण एवं आवासन संबन्धी, मानव संसाधन का विकास एवं प्रशिक्षण तथा अन्य सुझाव दिए।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More