अलवर के बहाला गांव में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबडेकर की प्रतिमा का अनावरण आज

SHARE:

ncrkhabar.com@Alwar. अलवर-दिल्ली रोड (Alwar-Delhi Road) पर बहाला गांव में (श्रीराम फाइनेंस बाड़ा व यूआईटी पिलर के समीप) मंगलवार सुबह दस बजे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ( Dr B. R. Ambedkar) की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट जाकिर हुसैन ( Advocate Zakir Hussain) ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा मंगलवार को दिल्ली से हेलिकॉप्टर के जरिए अलवर के बहाला गांव लाई जाएगी और कार्यक्रम स्थल पर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस दौरान फूल बरसाकर आमजन का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया है। एडवोकेट ज़ाकिर हुसैन ने आमजन को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अनुरोध किया है। कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्धी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उधर एडवोकेट शाहिद हुसैन के नेतृत्व में भिवाड़ी सहित तिजारा विधानसभा से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेने मंगलवार सुबह अलवर जाएंगे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More