भिवाड़ी को ज़िला बनाने व गंदे पानी की निकासी को लेकर निकाली रैली, विभिन्न संगठनों के लोग हुए शामिल

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी ज़िला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से रविवार को भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग व अलवर बाईपास (Alwar Bypass) से गंदे पानी की निकासी को लेकर रैली निकाली गई। आक्रोश रैली हरी राम हॉस्पिटल से रवाना होकर खानपुर मोड़ होते हुये वापिस हरी राम हॉस्पिटल पर आकर समाप्त हुई। जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक डॉ राजेंद्र सिंह ने भिवाड़ी के अलवर बाईपास पर भरे गंदे पानी की समस्या का जल्द से जल्द स्थाई निवारण की माँग की। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की वजह से अब बीमारियां पैदा होने का खतरा भी बहुत बढ़ गया है और पिछले डेढ़ महीने से हुए जलभराव की वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। इस मौके पर बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह, खुशखेड़ा कारोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (KKIA) के अध्यक्ष प्रदीप दायमा, एडवोकेट आरती सक्सेना, संजीव अग्रवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, चौधरी राज सिंह, अशोक मृदुल, दिनेश बेदी, अमित यादव, के सी भिधुड़ी, शुभम अग्रवाल, पंकज ठाकुर, रामनिवास यादव, सुभाष शर्मा, पंकज कुमार, सुनील कुमार, समय सिंह,  अभय भूरा गुर्जर, महेंद्र गोसाई, डॉक्टर मनोज सिंघानिया, एडवोकेट आरती सक्सैना, प्रवीण कपूर, पवन दायमा, राकेश गुप्ता, डॉक्टर टी के काचरू, लव कुमार, रामकुमार, नरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More