NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने ( Bhiwadi Phase III Police Station) के सामने गुरुवार सुबह रिफाइंड घी से भरा टैंकर पलट गया, जिससे टैंकर में भरा तकरीबन तीस तन घी सड़क पर फैल गया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग ड्रम व बाल्टी लेकर आए और सड़क पर फैले रिफाइंड को भरकर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए और दमकल से सड़क पर फैले रिफाइंड को साफ करवाया गया। जानकारी के अनुसार भिवाड़ी के अजंता चौक पर स्थित अजंता सोया फैक्ट्री (Ajanta Soya Factory) से रिफाइंड घी भरकर खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र ( Khushkheda) स्थित ब्रिटानिया बिस्किट बनाने वाली पारसंस न्यूट्रिशन कंपनी में भेजा जा रहा था। भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने के सामने चालक ने टैंकर को तेजी से घुमाया, जिससे टैंकर असंतुलित होकर पलट गया और उसमें भरा हुआ रिफाइंड सड़क पर फैल गया। सड़क पर रिफाइंड से भरा टैंकर पलटने की जानकारी मिलते ही लोग ड्रम व बाल्टी लेकर मौके पर पहुंचे औऱ रिफाइंड को भरकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर दमकल से सड़क को साफ करवाया।



Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



