राजस्थान में एक आईएएस व पांच आईपीएस के हुए तबादले, आईपीएस योगेश दाधीच भिवाड़ी एसपी व अविचल चतुर्वेदी होंगे अलवर कलक्टर

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur. निर्वाचन विभाग के आदेश पर कार्मिक विभाग ने एक आइएएस व पांच आइपीएस के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव अक्षय गोदारा  एसीबी जयपुर प्रथम के एसपी योगेश दाधीच को भिवाड़ी एसपी लगाया गया है जबकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के संयुक्त शासन सचिव व जलजीवन मिशन के मिशन निदेशक आईएएस अविचल चतुर्वेदी को अलवर जिला कलक्टर लगाया है। इसके अलावा जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार को हुनमानगढ़, एसओजी जयपुर के एसपी आलोक श्रीवास्तव को डीडवाना कुचामन,  एटीएस जयपुर के एसपी शांतनु कुमार सिंह को जयपुर ग्रामीण व डीडवाना कुचामन एसपी प्रवीण नानक नूनावत को चुरू एसपी लगाया गया है।

अलवर ज़िला कलक्टर योगेश चतुर्वेदी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More