भिवाड़ी पुलिस ( Bhiwadi Police) ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, दस हजार लीटर वॉश नष्ट व 265 लीटर हथकड़ शराब किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस जिले की शेखपुर अहीर थाना पुलिस ( Shekhpur Police Station) ने अवैध रूप से हथकड़ शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दस हजार लीटर वॉश नष्ट किया तथा 265 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी की तलाश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी दिलीप कुमार सैनी ( Dilip Kumar Saini, ASP Bhiwadi) ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब बनाने व बेचने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शेखपुर थाना एसएचओ एसआई हरदयाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ नबीनगर में नानकी ढाणी के जंगल में पहुंचे तो वहां अवैध शराब की भट्टी चल रही थी। पुलिस ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बनाने की सामग्री व भट्टी तथा वॉश को नष्ट किया एवं 15 लीटर हथकड़ शराब जब्त किया। पुलिस ने नबीनगर के नानकी ढाणी निवासी कश्मीरी सिंह पुत्र शेर सिंह व सुच्चा सिंह पुत्र वीरसिंह रायसिख को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा रामबास झोपड़ी बांध के पास बिना नम्बरी बाईक पर एक यूवक ट्रकट्यूब में अवैध शराब लेकर आ रहा था लेकिन पुलिस को देखकर टयूब पटककर भाग गया। पुलिस ने मौके से ढाई सौ लीटर हथकड़ शराब जब्त कर लिया और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस टीम में एसएचओ एसआई हरदयालसिंह, हेड कांस्टेबल राजपाल, कांस्टेबल उमेश कुमार, महबूब, निशांत व सुंदरलाल शामिल थे।

।

शेखपुर थाना पुलिस नबीनगर गांव की नानकी ढाणी के जंगल में अवैध शराब बनाने का वॉश नष्ट करते हुए।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More