NCRkhabar@Bhiwadi.कस्बे के सदर बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास लोहे व लकड़ी के खोखों में शनिवार देर रात आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा तकरीबन तीन दर्जन खोखों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। यहां बता दें कि तीन साल पहले भी इन खोखों में आग लगने की घटना हुई थी लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके थे।
रीको दमकल केंद्र प्रभारी राजू ( RIICO Fire Station Incharge Raju) ने बताया कि शनिवार रात ढाई बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सब्जी मंडी के पास दुकानों में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। इन दुकानों में बर्तन, कॉस्मेटिक व अन्य सामान भरे हुए थे औऱ दुकानदार नवरात्र व त्योहारी सीजन पर अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए हुए थे। रविवार सुबह दुकानदार जले हुए खोखों से सामान समेटने में लगे हुए थे। उनका कहना था कि तीन साल पहले आग लगी थी, तब शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कहकर मामले को दबा दिया गया था लेकिन यहां से बिजली का तार भी नहीं जा रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।





Views: 780
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486



