NCRkhabar.Bhiwadi. भिवाड़ी-अलवर मेगा हाईवे (Bhiwadi-Alwar Mega Highway) पर कर्मपुर स्थित सूरज स्कूल (Suraj School) के तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने सोमवार को हिंदी साहित्य के नव रस का नृत्य और नाट्य रूप में भावपूर्ण प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से किया गया। सूरज स्कूल के प्रधानाचार्य श्री रमेश भाटिया (Principal Ramesh Bhatia) ने सभी बच्चों का प्रोत्साहित किया और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। अभिभावकों ने भी इन नौ रसों को जाना और अपने ही बच्चों को इन रूपों में प्रदर्शन करते देखकर काफी खुश हुए। इसके अलावा चंद्रयान-2 की सफलता को भी बच्चों ने नाट्य रूप में प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के आखिर में प्रधानाचार्य ने शिक्षकों और अभिभावकोंको धन्यवाद दिया।






Views: 1,773
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101



