NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान विधानसभा आम चुनाव – 2023 (Rajasthan Assembly Election) के मद्देनजर निर्वाचन विभाग ( Election Commission) के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों ने अवैध सामग्री जब्त करने के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के एक सप्ताह के भीतर एनफोर्समेंट एजेंसियों ने 70 करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब, नकदी व अन्य सामग्री जब्त की है, जबकि 2018 के विधानसभा आम चुनाव में पूरी आचार संहिता के दौरान यानि 65 दिन में 70 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त की गयी थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता (Parveen Gupta, CEO) ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी दी गयी है। इसमें आचार संहिता लगने से अब तक 2 लाख 73 हजार 314 लीटर शराब (5 करोड़ 81 लाख रूपए कीमत) 8 करोड़ 55 लाख रू कैश, ड्रग्स लगभग 30.24 करोड़ रूपए, और सोना- चांदी जैसी कीमती धातुओं की 6.62 करोड़ रूपए की जब्ती की गयी है, 8 करोड़ 55 लाख की नकदी पकडी गयी है जबकि फ्रीबीज 19.14 करोड़ के जब्ती की गयी है।
उन्होंने बताया कि एजेंसियों ने आज रिकॉर्ड 7 करोड़ रूपए से ज्यादा का ड्रग्स, शराब, सोना, फ्रीबीज व नकदी पकड़ा है। इसी तरह पिछले 3 दिन में एजेंसियों ने 33 करोड़ रु की कीमत से ज्यादा के ड्रग्स, शऱाब, सोना, फ्रीबीज व नगदी पकड़ा था। इन एजेंसियों में राज्य पुलिस, राज्य एक्साइज, नारकोटिक्स विभाग एवं आयकर विभाग प्रमुख है। गुप्ता ने बताया कि प्रदेश भर में विभागों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।



Views: 536
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439



