भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने बाईक चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, बाईक चोरी की चार वारदात कबूली

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi..भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ( Bhiwadi Police Station) ने बाईक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भिवाड़ी व भिवाड़ी फेज थर्ड थाना क्षेत्र में बाईक चोरी की चार वारदात करना स्वीकार किया है। भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि गत 15 अक्टूबर को परिवादी जुहरुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह गत सोमवार की सुबह नौ बजे अजंता चौक के पास सड़क किनारे बाईक खड़ी करके फोन पर बात कर रहा था। तभी एक व्यक्ति आया और उसकी बाईक चोरी करके भाग गया। भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा चोरी व लूट के वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई। इस बीच मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रिलेक्सो चौक के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़कर कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम आयुष सिंह पुत्र बबलू सिंह ठाकुर निवासी बरेली यूपी हाल धर्मकांटा के पास बिलाहेड़ी बताया। पूछताछ के दौरान आयुष ने बाईक चोरी करने की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी ने पूर्व में भी बाईक चोरी की चार वारदात कर चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की बाईक खरीदने व बेचने वालों का पता लगा रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More