NCRkhabar@Bhiwadi. अगले माह होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए भिवाड़ी पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने फ्लैगमार्च किया। भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले शांति बनाए रखने तथा मतदान के दिन भयमुक्त तथा निष्पक्ष माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी डीएसपी मुकेश चौधरी, प्रशिक्षु आरपीएस विनय चौधरी, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट विक्रांत वेदवान व भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ एसआई सचिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों के साथ आलमपुर, कैप्टन चौक, सेक्टर 1, 2, 4, 5,6,7, 8 व 9 हेतराम चौक, गौरव पथ1, कैपिटल मॉल रोड, अजंता चौक, रिलेक्सो चौक, पटेल मेडिकल सांथलका, कहरानी, बिलाहेड़ी व हरचंदपुर में करीब तीन घण्टे तक फ्लैगमार्च कर इन क्षेत्रों में पड़ने वाले बूथों का गहनता से निरीक्षण किया।
आमजन से की भयमुक्त होकर मतदान की अपील
भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने फ्लैगमार्च कर आमजन को आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी असामाजिक तत्व से डरे बिना अपने वोट का प्रयोग करने की अपील की। इसके अलावा किसी भी प्रत्याशी द्वारा दिए जाने वाले लालच में नहीं आने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि की सूचना सीविजिल ऐप अथवा पुलिस को देने का संदेश दिया।

Views: 994
Users Today : 38
Total Users : 4584348
Views Today : 39
Total views : 4608486



