भिवाड़ी में गत्ते बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां कर रही हैं आग पर काबू पाने का प्रयास

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के फूलबाग के निकट औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area Bhiwadi) में स्थित गत्ता बनाने की एक फैक्ट्री में मंगलवार की देर शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। थोड़ी देर में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा दूर-दूर से आग की लपटें दिखाई देने लगी। आग को बेकाबू होते देखकर रीको दमकल केंद्र को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। रीको दमकल केंद्र प्रभारी राजू ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट संख्या एफ-1294 पर स्थित हरेकृष्णा इंडस्ट्रीज ( Harikrishna Industries) में मंगलवार देर शाम सवा सात बजे आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का तैयार व कच्चा मॉल जलकर खाक हो गया है। फ़िलहाल भिवाड़ी, खुशखेड़ा, नगर परिषद (Nagar Parishad) के दमकल वाहनों सहित एक दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More