आदर्श आचार संहिता की पालना- वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा माह अक्टूबर में 66 करोड़ का माल किया निरूद्ध 674 किलोग्राम कीमती धातु भी शामिल

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur. राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 (Rajasthan Assembly Election) को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से संपादित करने के लिए संपूर्ण राज्य में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा सघन परिवहन जांच की जा रही है। वाणिज्यिक कर विभाग (Commercial Tax Department)  के मुख्य आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर (Dr Ravi Kumar Surpur Chief Commissioner) के निर्देशन में अक्टूबर माह में अब तक पूरे राज्य में 743 वाहनों को निरूद्ध किया गया है जिनमें करीब 66.02 करोड़ का माल परिवहनित किया जा रहा था। इन सभी के ई-वेबिल की जांच के उपरांत विभाग को 9.83 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है। इसके साथ ही 674 किलोग्राम कीमती धातु को भी निरूद्ध किया गया है।

गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार वाणिज्यिक कर विभाग के सभी 16 जोन में मतदाताओं को लुभाने वाली सामग्री पर रखी जा रही है कड़ी नजर रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर के अवैध परिचालन को नियंत्रित करने के निर्देशों के बाद पूरे राज्य में कार्रवाई जारी है इसके साथ ही पंजीकृत और गैर पंजीकृत गोदामों की भी नियमित रूप से जांच की जा रही है। मुख्यालय में सूचना तंत्र को सक्रिय करने के लिए कंट्रोेल रूम की स्थापना भी की गयी है वहीं सीमावर्ती राज्यों ष्यथा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेष, गुजरात एवं मध्यप्रदेष के कर विभाग के अधिकारियों से भी विभाग के निरंतर संपर्क में हैं।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More