औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की सफाई के लिए नहीं मिली स्वीपिंग मशीन, रीको पुनः निकालेगा टेंडर, सोमवार को आएगी एंटी स्मॉग गन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area Bhiwadi) की सड़कों की सफाई के लिए रीको को मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन नहीं मिल पा रही है। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के दोनों यूनिट की तकरीबन 180 किमी सड़क की सफाई नहीं होने से रेत के कण हवा के साथ उड़ रहे थे। गत गुरुवार को बीडा कार्यालय में हुई बैठक के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर सड़कों से मलबा हटवाया जा रहा है। इसके बावजूद भिवाड़ी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) खराब स्थिति में बना हुआ है और शुक्रवार को एक्यूआई 243 दर्ज किया गया जबकि पीएम 2.5 व पीएम 10 का स्तर 340 व 343 दर्ज किया गया। रीको यूनिट प्रथम व द्वितीय यूनिट ने मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन (Mechanized Sweeping Machine) के लिए टेंडर निकाला लेकिन ठेकेदार टेंडर की शर्तों पर खरा नहीं उतर सके, जिससे पुनः टेंडर निकालने की प्रक्रिया चल रही है। रीको यूनिट प्रथम के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जी. के. शर्मा ने बताया कि वायु प्रदूषण को आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन के लिए तीन माह में छह बार टेंडर निकाला गया लेकिन कोई भी टेंडर  योग्य नहीं पाया गया। अब पुनः दो स्वीपिंग मशीन का टेंडर निकाला जाएगा लेकिन अभी नगर परिषद की स्वीपिंग मशीन से सड़कों की सफाई करवाने के लिए बात हो गई है। यह मशीन एक दिन के अंतराल पर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की सफाई करवाई जाएगी। रीको यूनिट हेड जी के शर्मा ने बताया कि सोमवार तक एंटी स्मॉग गन मिल जाएगी, जिससे पानी का छिड़काव करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्रियों के सामने कूड़ा डलवाने वालों के खिलाफ सर्वे करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

उधर रीको यूनिट द्वितीय के हेड शिव कुमार ने बताया कि मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन का टेंडर निकाला गया था लेकिन कोई टेंडर नहीं ले सका। अब पुनः टेंडर निकाला जाएगा लेकिन अभी चौपानकी व खुशखेड़ा में सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़कों की सफाई करवाकर तत्काल मलबा हटवाया जा रहा है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 26
Total Users : 4572709
Views Today : 29
Total views : 4592228
Read More