NCRkhabar@Bhiwadi. बाबा मोहन राम जागृति मंडल, भिवाड़ी के तत्वावधान में बाबा मोहन राम खोली धाम की 112 वी परिक्रमा का आयोजन किया गया। बाबा मोहन राम जाग्रति मंडल के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बताया कि परिक्रमा में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई। चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए परिक्रमा में डीजे का इस्तेमाल नहीं किया गया। रास्ते में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। अन्नपूर्णा भंडार में भी परिक्रमा का स्वागत किया गया। सभी संस्थाओं के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाबा मोहन राम जाग्रति मंडल वित सचिव अर्जुन गुप्ता, परिक्रमां प्रमुख सुशील शर्मा, महिला प्रमुख साधना यादव, वैश्य महासंघ वित सचिव शिव अग्रवाल, प्रदीप भेड़ी, सुनील भारद्वाज, बृजेश गुप्ता, अर्जुन रावत, धर्मवीर यादव, दया चंद यादव, अभय सिंह कसवा, राम कुमार, दीपक वशिष्ठ,जगदीप सिंह, सारिका शर्मा, रीना भारद्वाज, लक्ष्मी गुप्ता, हेमा रावत, गायत्री शर्मा, पूनम सिंह , सुमन सिंह, आदि मौजूद थे।




Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



