NCRihabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास रोड (Alwar Bypass) पर स्थित आशियाना बागीचा सोसायटी (Ashiana Bageecha Society) में रविवार को श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। आशियाना बगीचा की महिला मंडल की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। कलश यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए सोसायटी परिसर में निकाली गई। भागवत कथा का आयोजन चार नवंबर तक होगा और समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Views: 746
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491



