Rajasthan Assembly Election : कांग्रेस ने पांचवीं सूची में मिला पांच उम्मीदवारों को टिकट

SHARE:

NCRkhabar@New Delhi. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मंगलवार देर रात को राजस्थान के उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की है।  कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई पांचवीं सूची में पांच उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कांग्रेस पार्टी राजस्थान विधानसभा सभा की 200 सीटों में से अब तक 156 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पांचवी सूची में फुलेरा से विद्याधर चौधरी, जैसलमेर में रूपाराम मेघवाल, पोकरण से शाले मोहम्मद, आंसीद से हगामी लाल मेवाड़ा और जहाजपुर से धीरज गुर्जर को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार की देर शाम जारी चौथी सूची में 56 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, जिसमें तिजारा विधानसभा क्षेत्र से ईमरान खान को उम्मीदवार घोषित किया गया था।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 30
Total Users : 4584340
Views Today : 31
Total views : 4608478
Read More