NCRkhabar@Bhiwadi. तिजारा विधानसभा क्षेत्र (Tijara Assembly Area) से भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) तिजारा आएंगे तथा नामाँकन के बाद अहिंसा सर्किल के नजदीक आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में तिजारा विधानसभा क्षेत्र के अलावा अलवर, कोटपूतली-बहरोड़ एवं हरियाणा से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन व जनसभा में शामिल होने के लिए खुशखेड़ा कारोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (KKIA) अध्यक्ष भी समर्थकों के साथ तिजारा रवाना हुए। भिवाड़ी के मंशा चौक से रवाना होने से पहले KKIA अध्यक्ष प्रदीप दायमा ने भाजपा जिंदाबाद व वंदेमातरम के नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। इसके बाद कार-जीप व ट्रेक्टरों में सवार कार्यकर्ताओं के साथ तिजारा के लिए रवाना हुए।


Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



