भिवाड़ी में तीन दुकानों के टूटे ताले, सामान व नकदी ले गए चोर

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.कस्बे के भिवाड़ी मोड़ के पास स्थित तीन दुकानों के ताले तोड़कर शुक्रवार रात चोर सामान चोरी कर ले गए। दुकानों में चोरी का पता शनिवार सुबह चला, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोरों को पकड़ने में विफल रही है। भिवाड़ी मोड़ के निकट स्थित हिमांक बेकरी के संचालक वीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे दुकान पर आया तो उसे चोरी का पता चला। वीर सिंह ने बताया कि उसके दुकान से तकरीबन तीस हजार रुपए की नकदी व सामान चोरी हुआ है। इसी तरह सरेशा इंटेप्राइजेज नामक इलेक्ट्रिकल की संचालक सविता चौहान ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके गई थी। शनिवार सुबह दुकान पर आए एक ग्राहक ने फोन कर शटर टूटने की जानकारी दी। इसके बाद वह दुकान पर आईं तो उन्हें सामान बिखरा हुआ दिखाई दिया। पीड़िता सविता चौहान ने बताया कि तकरीबन 25 हजार रुपए की  नकदी व सामान चोरी हुआ है। इसके अलावा बत्रा स्टेशनरी के सिर्फ ताले टूटे है लेकिन सामान चोरी नहीं हुआ है।

भिवाड़ी मोड़ के पास दुकान का टूटा हुआ शटर।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More