St. Xavier School के पर्ल जुबली पर विद्यार्थियों ने दिया वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश

SHARE:

 

 

NCRkhabar@Bhiwadi. सेंट जेवियर स्कूल, भिवाड़ी (St. Xaviourमें वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देते हुए 30वाँ वार्षिकोत्सव (Annual Function) बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व ईश वंदना से की गई। विद्यालय के प्रधान छात्र अक्षय जेवियर ने अपने स्वागत भाषण दिया जबकि मैनेजर फादर एन्थनी एंड्राडे व प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से अखंड भारत व सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए एम्बरेस डाइवर्सिटी, दक्षिण का नृत्य संगम, महकता खिलखिलाता उत्तर भारत, पूर्वी भारत का सूर्योदय, पधारो म्हारे देश ने सबका मनमोह लिया l प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस ने उपस्थित आवाम का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों व अन्य गतिविधियों से अवगत कराया l विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिनय व नृत्य से संत फ्रांसिस जेवियर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण, वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा को प्रस्तुत किया तथा विद्यालय के 30 वर्षों के सुनहरी सफर की प्रशस्त गाथा गाते हुए अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी के मन को आहलादित किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि फादर डॉक्टर अगस्तिन पेरुमलाइल ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियों की मेहनत व लग्न की प्रशंसा करते हुए वसुधैव कुटुंबकम् के विचार को मन में बसाकर समर्पण भाव से सभी का सहयोग करने का संदेश दिया। उपप्रधानाचार्या सिस्टर ग्रेसी ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गतवर्ष बारहवीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा खेलकूद में राष्ट्रीय व जिला स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जुडी मैम व प्रशांत पिपलानी की टीम ने किया।

सेंट ज़ेवियर स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में उपस्थित अतिथि, विद्यार्थी व अभिभावक।

 

के

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 19
Total Users : 4572702
Views Today : 21
Total views : 4592220
Read More