भिवाड़ी-अलवर स्टेट हाईवे पर ट्रेलर ने बाईक सवार को कुचला, दुर्घटना में हुई फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी-अलवर स्टेट हाईवे (Bhiwadi-Alwar State Highway) पर शनिवार सुबह टेरा हेरिटेज सोसायटी (Teraa Heritage Society)  के सामने हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक सतेंद्र यादव एमपी के मुरैना  जिले के रहने वाले थे और भिवाड़ी की एक सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र Khushkheda Industrial Area) स्थित पॉलीप्लास्ट फैक्ट्री में ड्यूटी कर वापस भिवाड़ी आ रहे थे, तभी ततारपुर गांव के पास टेरा हेरिटेज सोसायटी के सामने तेज गति से आए ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया और ट्रेलर का टायर सतेंद्र सिंह को कुचलता हुआ चला गया, जिससे सतेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक ट्रोला लेकर भाग गया। दुर्घटना स्थल पर शव के टुकड़े देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस दौरान स्टेट हाईवे पर काफी देर तक वाहनों का जाम लग गया। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए तथा खुशखेड़ा पुलिस को सूचित किया। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को ले जाकर  टपूकड़ा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।   पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर फरार ट्रोला चालक की तलाश कर रही है।

अलवर स्टेट हाईवे पर टेरा हेरिटेज सोसायटी के सामने हुई दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरा खून।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491
Read More