अलवर जिला वैश्य महासम्मेलन समिति ने किया प्रतिभाओं का सम्मान, पार्षद अमित नाहटा व रोटरी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा को सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए किया गया सम्मानित

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi.. अलवर जिला वैश्य महासम्मेलन समिति (Alwar Zila Vaishya Mahasammelan Samiti) की ओर से रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा व समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले भिवाड़ी के नगर पार्षद अमित नाहटा (Amit Nahata, Counceller Municipal Council Bhiwadi) को प्रतिभा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया जबकि रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा को विशेष प्रतिभा के रूप में सम्मानित किया गया। यहां बता दें कि नाहटा दंपत्ति भिवाड़ी में नाहटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) के जरिए गरीबों के कल्याण, सामुहिक विवाह, रक्तदान, खेल व खिलाड़ी को प्रोत्साहन, शिक्षा को बढ़ावा देने के अलावा शिक्षा के प्रचार-प्रसार सहित कई सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। इस मौके पर भिवाड़ी से कियान मित्तल, सीए व आईसीए भिवाड़ी इकाई के अंशुल अग्रवाल, अदिति गुप्ता, विपुलता सिंघल, अश्मिता सोलंकी, आईआईटी व इंजीनियरिंग इकाइयों में प्रियंका महावर व अक्षत गुप्ता सहित दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

भिवाड़ी नगर परिषद के पार्षद अमित नाहटा, रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा व अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित करते अलवर जिला वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More