सूरज स्कूल में विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के जीवन दर्शन को नाटक के माध्यम से किया प्रस्तुत, अभिभावकों व अतिथियों ने किया उत्साहवर्धन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. सूरज स्कूल, करमपुर, भिवाड़ी में रविवार को कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने ‘प्रयास’ (अर्थात भविष्य के लिए सीखना ) कार्यक्रम को नृत्य और नाट्य रूप में भाव पूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यक्रम से मुख्य अतिथि भिवाड़ी नगर परिषद के पार्षद देवेन्द्र यादव व ततारपुर सरपंच रॉकी चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को नृत्य और नाटक के माध्यम से बच्चों से ने शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। महाराणा प्रताप के नाटक को बच्चों ने बहुत कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया जिसे देख कर अभिभावक एवं अतिथियों ने तालियों से उनका प्रोत्साहन किया। प्रधानचार्य रमेश भाटिया ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। अभिभावकों ने भी स्कूल के शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद किया। सभी अभिभावक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल सभी शिक्षकों की भूमिका सराहनीय थी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More