
NCRkhabar@Bhiwadi. जयपुर विद्युत वितरण निगम (Jaipur Discom) की ओर से विद्युत बिल (Electricity Bill) जमा नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। जयपुर डिस्कॉम भिवाड़ी के सहायक अभियंता चंद्रेश शर्मा (Chandresh Sharma, Aen O & M) ने बताया कि विद्युत बिल की बक़ाई धनराशि वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बकाया वसूली के अधीक्षण अभियंता भिवाड़ी के निर्देशन एवं अधिशासी अभियंता भिवाड़ी के सुप्रविजन में मंगलवार को बकाया राशि वसूली के दौरान कार्यवाही करते हुए खिजुरिवास, खानपुर एवं उदयपुर गांव में 2.96 लाख के कनेक्शन काटे गए एवं 5.11 लाख मौके पर नकद प्राप्त किए। अभियान में बहरोड़ एटीपीएस पुलिस प्रभारी अतर सिंह मय टीम जाब्ता, फीडर इंचार्ज पंकज, दीपक एवं कनिष्ठ अभियंता लाखन सिंह मौजूद शामिल थे। एईएन चंद्रेश शर्मा ने बताया कि बकाया वसूली का अभियान आगे भी जारी रहेगा।






Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484



