बीएमए के प्रयास से सैदपुर के सरकारी स्कूल के बच्चों को मिले जूते, दो स्मार्ट टीवी व दो टीचर्स का वेतन देने का दिया आश्वासन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के प्रयास से एक निजी कंपनी की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सैदपुर भिवाड़ी (Govt. higher Secondary School) में विद्यार्थियों को जूते प्रदान किये गये। भीषण सर्दी के मौसम में जूते पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान स्कूल को  दो स्मार्ट टीवी व अध्यापकों की कमी होने के कारण दो अध्यापकों का वेतन हर माह देने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान व मानद् सचिव जी.एल. स्वामी, गोविंद गुप्ता, दीपक सांघी, अनुपम शुक्ला, अरूण त्यागी, पीसी राय, प्रशांत शर्मा, चितरंजन गोयल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कस्बे के सैदपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को जूते देते बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान व मानद सचिव जी एल स्वामी एवं अन्य लोग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More