भिवाड़ी पुलिस की साईबर ठगी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : चार शातिर साईबर ठग गिरफ्तार

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) ने साईबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर साईबर ठगों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी एसपी आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitrey) के निर्देशन व एएसपी भिवाड़ी अतुल साहू एवं तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह के सुपरविजन में तिजारा सर्किल में टटलुबाज व साईबर फ्राड करने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। तिजारा थाना पुलिस व जिला स्पेशल टीम (DST) ने साईबर सेलन(Cyber Cell)  भिवाड़ी की मदद से तिजारा तहसील के थौंस गांव निवासी साहुन, ईमरान व राहुल एवं आंधाका निवासी जुबेर को गिरफ्तार किया है।

फेसबुक पर पुराने सिक्के दिखाकर करते थे ठगी

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में साईबर ठगी करने वाले सहयोगीयों की बडी टीम होना सामने आया है। साईबर ठग अपनी फेसबुक पर पुराने सिक्के (COIN) दिखाकर उनके बदले लाखो रुपये देने के झांसा देकर एवं नटराज पेंसिल की पैंकिग के काम दिलाने का झांसा देकर एवं अनेक प्रकार फ्रॉड के तरीके अपनाकर भोली- भाली जनता से पैसे ठगी का कार्य करते है। पुलिस अधीक्षक महोदय भिवाडी के निर्देशन में तिजारा सर्किल में टटलुबाजों व साईबर फ्राड करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यहां बता दें तिजारा थाना क्षेत्र के जैरोली गांव में भी पुराने सिक्के दिखाकर ठगी करने के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बहरहाल भिवाड़ी पुलिस साईबर ठगों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

 

तिजारा थाना पुलिस की गिरफ्त में साईबर फ्रॉड करने के आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More