चौपानकी में पैकेजिंग मैटेरियल बनाने वाली फैक्ट्री प्रिंट ओ पैक में लगी आग, दमकलककर्मियों ने आग पर पाया काबू

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.  चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र (Chopanki Industrial Area) स्थित पैकिंग मटीरियल बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद श्रमिकों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती देख पुलिस कंट्रोल रूम ( Police Control Room) को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व रीको फायर स्टेशन (RIICO Fire Station) चौपानकी व भिवाड़ी से दमकल की एक-एक गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने में लग गईं। इस बीच नगर परिषद (Nagar Parishd) से भी दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने से फैक्ट्री में रखा कच्चा व तैयार मॉल जलकर खाक हो गया। रीको दमकल केंद्र प्रभारी राजू ने बताया कि रविवार सुबह सवा दस बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी 1-138 पर स्थित विजन प्रिंट ओ पैक फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया और कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।

चौपानकीं औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रिंट ओ पैक फैक्ट्री में लगी आग के बाद उठता हुआ धुआं।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462
Read More