रोटरी क्लब भिवाड़ी ने रीको गेस्ट हाऊस के पार्क में किया पौधरोपण, 150 पौधे लगाकर लिया संरक्षण का संकल्प

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब भिवाड़ी (Rotary Club Bhiwadi) की ओर से शुक्रवार को रीको गेस्ट हाउस (RIICO Guest House) के पार्क में पौधरोपण किया गया।  रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी ने बताया कि रिकक गेस्ट हाउस के पार्क में बड़ ,पीपल ,नीम ,कदम व अशोक के 151 पौधे लगाए गए। इस दौरान अजमेर मलिक ने मंत्र उच्चारण किया। रोटरी अध्यक्ष नीरज झालानी ने बताया कि रोटरी क्लब लगातार पौधरोपण एवं उसकी देखभाल करना सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब की ओर जल्द ही सघन वन बनाने की योजना है, जिससे औद्योगिक नगरी को हरियाली से आच्छादित किया जा सके। इस अवसर पर रीको यूनिट प्रथम के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जीके शर्मा, रीको यूनिट द्वितीय के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य कुमार शर्मा, जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता मनोज गंगावत, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एसएस खोरिया, राजस्थान वित्त निगम के प्रबंधक प्रकाश सिंह, बीडा एक्सईएन अशोक मदान, एआरएम रीको हिमांशु, रोटरी क्लब सचिव हेमंत शर्मा व कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग, गवर्नर इलेक्ट बृजमोहन अग्रवाल, रोटेरियन सीएस गुप्ता, इन्दरपाल शर्मा, मनीष सिंह, सुरेंद्र यादव ,एलएन  शर्मा, हरीश पालीवाल, सुरेश गोदारा, डॉ सुरेश अग्रवाल एवं रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारी व रीको के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

रीको गेस्ट हाउस के पार्क में पौधरोपण करते रीको अधिकारी व रोटरी क्लब भिवाड़ी के पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More