प्रेसिडेंसी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति को राखी बांधकर रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं, मैनेजर मनोज शर्मा ने राष्ट्रपति को भिवाड़ी आने का दिया निमंत्रण

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ पर स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल (Presidency The International School) के प्रबंधक मनोज शर्मा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने राष्ट्रपति को अपनी बनाई हुई कलाकृति भेंट किया। प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर उनके साथ प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा व चार विद्यार्थी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राष्ट्रपति ने प्रेसिडेंसी स्कूल व भिवाड़ी के बारे में जानकारी हासिल किया और जयपुर जाते समय भिवाड़ी आने का आश्वासन दिया।
रक्षाबंधन के मौके पर राष्ट्रपति को राखी बांधकर कलाकृति भेंट करते प्रेसीडेंसी स्कूल के बच्चे। साथ मे हैं मैनेजर मनोज शर्मा व प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More