आशियाना इंटर सोसायटी बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, विभिन्न आयु वर्ग के 90 विजेता व उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के थड़ा गांव स्थित आशियाना टाउन सोसायटी में इंटर आशियाना सोसायटी बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुकाबले आयोजित किए गए। टूर्नामेंट में आशियाना की आशियाना आंगन, गार्डेंस, ग्रींस, गुलमोहर पार्क, विलेज, सुरभी, तरंग, और टाउन के 10 साल से कम आयु वर्ग से लेकर 50 साल से ऊपर के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद फाईनल राउंड में 300 खिलाड़ियों का  चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और खेल के प्रति अद्भुत उत्साह और खेल भावना दिखाई।

टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के लिए अलग-अलग श्रेणियाँ बनाई गई थीं, ताकि सभी प्रतिभागी अपने-अपने स्तर पर खेल सकें और अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर सकें। बच्चों के लिए जहां यह प्रतियोगिता रोमांचक अनुभव साबित हुई, वहीं बुजुर्गों ने भी अपने खेल से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया। आशियाना टीम की कुसुम धायल ने बताया कि फाइनल मुकाबलों के बाद 45 विजेता व 45 उपविजेताओं को आशियाना भिवाड़ी स्टेशन हेड कौशिक बसु व प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष चौधरी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आशियाना के भिवाड़ी स्टेशन हेड कौशिक बसु ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि आपसी सहयोग और एकता की भावना को भी मज़बूत करते हैं। बसु ने कहा कि सोसायटी के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया और भविष्य में भी इस प्रकार के खेल आयोजन होते रहेंगे, जिससे लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता रहेगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493
Read More