
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अरावली विहार सेक्टर गांधी कुटीर के पार्क में छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया। छठ पूजा धूमधाम से मनाने के लिए पार्क को आकर्षक रोशनी से सजाया गया तथा दिनभर छठ के गीत बजते रहे और आतिशबाजी होती रही। छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि पार्क में बनाए गए कृत्रिम घाट में व्रती महिलाओं ने खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठी मईया के गीतों ने माहौल को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। इस दौरान छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राहुल सिंह राजपूत,दीपेश सिंह,एस. के. सिंह,जय मंगल सहिनी, दूध कमल पटेल, बच्चा प्रसाद चोरश्या,संदीप गुप्ता,प्रवीण पटेल,मनदीप चोरश्या सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Views: 430
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479



