
Education@ncrkhabar.com मॉडर्न पब्लिक स्कूल ( Modern Public School) में छात्रों को लोकतंत्र की जटिलताओं और संसद की कार्य प्रणाली से परिचित कराने के लिए मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने किरदार निभाए। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों को केवल शिक्षित करने तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेता बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का विकास तो होगा ही साथ ही साथ उनकी तार्किक और संवाद क्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा। मॉक पार्लियामेंट में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता लोकसभा अध्यक्ष, मंत्रियों और सांसदों की भूमिका निभाई। संसद सत्र का आयोजन पूरी तरह से वास्तविक संसद की तरह किया गया था। सत्र में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने तार्किक और तथ्यात्मक बहस प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ सांसद (पक्ष) का पुरस्कार अंश शर्मा, सर्वश्रेष्ठ वक्ता एंजिल सिंगल (प्रथम स्थान), वेदिका यादव (द्वितीय स्थान), कियारा (तृतीय स्थान ) तथा विपक्ष की ओर से श्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार वेदांती (प्रथम स्थान), युगांक चौबे (द्वितीय स्थान) एवं अवनी बंसल (तृतीय स्थान) को दिया गया। इस अवसर पर स्कूल की हेडमिस्ट्रेस सीनियर विंग आशा बोस, डिप्टी हेडमिस्ट्रेस सीनियर सेकेंडरी आभा शर्मा, के अलावा थॉमस कुट्टी, रंजना गुप्ता, मधु भुटानी, अतासी दास आदि अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।






Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439



