भिवाड़ी पुलिस ने तांबा से भरे ट्रक लूटने के आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी थाना पुलिस (Bhiwadi Police Station) और जिला स्पेशल टीम (District Special Team) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपए के तांबा से भरे ट्रक लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई कार को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitreyi, SP Bhiwadi) ने बताया कि  गत 26 दिसंबर की रात को घटाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री तिरुपति इंडस्ट्रीज से 6 टन तांबा लेकर एक ट्रक वृंदावन के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में ढाबा कॉम्प्लेक्स के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर आकर ट्रक को रोका और चालक के साथ मारपीट करके ट्रक को लूट लिया। चालक को बंधक बनाकर इधर-उधर घुमाते रहे और बाद में टाटा कंपनी के पास छोड़कर भाग गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने वृत्ताधिकारी भिवाड़ी कैलाश चौधरी के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने जिला स्पेशल टीम और साइबर सेल एक्सपर्ट की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपियों का पीछा किया और उन्हें पुन्हाना हरियाणा (Haryana) से करीब एक किलोमीटर पहले एक सुनसान जगह पर घेर लिया। इसके बाद आरोपी ट्रक और तांबे को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक और तांबे को जब्त कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई और मंगलवार को घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश नूंह (Nunh) जिले के बिछोर निवासी रहीस, तावडू सदर थाना क्षेत्र के नानुका निवासी अरबाज और भिवाड़ी के घटाल गांव निवासी मोहनसिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

भिवाड़ी थाना पुलिस की गिरफ्त में तांबा से भरे ट्रक लूट के आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More