
NCRkhabar@Bhiwadi.
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल भिवाड़ी के सहयोग से श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लिमिटेड पथरेड़ी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 158 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर का उदघाटन श्रीराम पिस्टन्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुखर्जी व अतुल खानापुरकर और ईएसआईसी अस्पताल भिवाड़ी के डॉ. विस्मया विनायण और डॉ. नेहा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ ने कर्मचारियों को निःशुल्क परामर्श दिया और दवाइयां वितरित की। इस अवसर पर श्रीराम पिस्टन्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुखर्जी ने कहा कि उनकी कंपनी अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती है और समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करती रहती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविरों से कर्मचारियों को बीमारियों का समय रहते पता चल जाता है, जिससे उन्हें इलाज कराने में मदद मिलती है। शिविर में वरिष्ठ डॉक्टरों के अलावा कंपनी के देवेंद्र शर्मा, करण सिंह, अमित गौर, राजेश चौधरी, दिलवर सिंह, डॉ. संपत शर्मा, दीपक खरबंदा, अनिल यादव, विकास सिंह, अमित कुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।







Views: 303
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479



