टीएचडी गार्डन सोसायटी में नई टीम का आगाज: प्रवीन कुमार बने आरडब्ल्यूए के निर्विरोध अध्यक्ष

SHARE:

 

NCRkhabar.com@Bhiwadi. कस्बे के थड़ा गांव स्थित टीएचडी गार्डन सोसायटी (THD Garden Society) में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इन चुनावों में निवासियों ने सर्वसम्मति से प्रवीन कुमार को आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष चुना, जिससे सोसायटी में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही सोसायटी के निवासियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीन कुमार चौहान और उनकी पूरी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने के बाद, प्रवीन कुमार चौहान ने सभी मतदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह जीत केवल मेरी नहीं है, बल्कि यह पूरे टीएचडी गार्डन सोसायटी के निवासियों की जीत है। मैं आप सभी के द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हूं और सोसायटी के समग्र विकास के लिए पूरी लगन से काम करूंगा।”

नई आरडब्ल्यूए टीम में प्रवीन कुमार अध्यक्ष के अलावा राजेंद्र रहेजा उपाध्यक्ष, समीर कुमार महासचिव, अनूप सिंह राणा सचिव, सुमेर सिंह कोषाध्यक्ष और गौरव सिंह एवं पवन कुमार सदस्य के रूप में शामिल हैं। नई टीम के गठन से सोसायटी के निवासियों में उत्साह का माहौल है और उन्हें उम्मीद है कि यह नई टीम सोसायटी की सुरक्षा, स्वच्छता, सुविधाओं और समग्र विकास को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More