दो बाईक की टक्कर में फैक्ट्री से लौट रहे युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

SHARE:

crime@ncrkhabar.com/Bhiwadi. औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Area Bhiwadi) स्थित एक  फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे दो साथियों की बाइक को सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाईक चला रहे युवक पिंकू पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP) के हरदोई जिला (Hardoi  District) निवासी पिंकू पाल अपने साथी नागेंद्र साहू के साथ फैक्ट्री की शिफ्ट खत्म कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक परशुराम पुरिया फैक्ट्री के सामने पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक युवक ने अपनी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत में दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। पिंकू को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, वहीं नागेंद्र के सिर में गहरी चोट लग गई।

राहगीरों ने पहुंचाई मदद

घटना के बाद आस-पास मौजूद राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पिंकू को मृत घोषित कर दिया, जबकि नागेंद्र का इलाज जारी है।

पुलिस कार्रवाई

मृतक पिंकू के साले यूपी के हरदोई जिला निवासी अंकुल पाल ने इस हादसे की रिपोर्ट भिवाड़ी थाना पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों में मातम

पिंकू पाल की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फैक्ट्री से घर लौटते समय हुई इस दुर्घटना ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097
Read More