खुशखेड़ा (Khushkheda) में फिएम इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग,

SHARE:

 

 

भिवाड़ी। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑटोमोबाइल पार्ट्स बनाने वाली नामी कंपनी फिएम इंडस्ट्रीज में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में उठता काला धुआं और आग की तेज लपटें कई किलोमीटर दूर तक नजर आईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं। आग की सूचना मिलते ही रीको फायर स्टेशन खुशखेड़ा, भिवाड़ी व चौपानकी फायर स्टेशन के साथ-साथ नगर परिषद की दमकल इकाइयां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियातन खाली कराया गया ताकि आग की चपेट में अन्य इकाइयां न आएं। तेज धुएं और लपटों के कारण दमकलकर्मियों को बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। फैक्ट्री में लगी आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने आगजनी की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More