बच्चों के खिलौनों की ऑनलाइन बिक्री का झांसा देकर करता था साइबर ठगी, जैरोली पुलिस ने आरोपी अनीस को किया गिरफ्तार

SHARE:

Crime@ncrkhabar.com-Bhiwadi. सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर बच्चों के खिलौने और लग्जरी गाड़ियों के खिलौनों के विज्ञापन डालकर भोले-भाले लोगों से एडवांस फीस के नाम पर ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को जैरोली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अनीस है, जो जैरोली थाना क्षेत्र का ही निवासी है। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशांत किरण के निर्देशानुसार साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना जैरोली के एसएचओ विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर सैल भिवाड़ी के सहयोग से दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

 

ऐसे करता था लोगों से ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट को “सरदार जी टॉयज स्टोर” के नाम से चलाता था। वह अलग-अलग लोगों को फर्जी विज्ञापन भेजता और जब कोई ग्राहक खिलौना खरीदने की बात करता तो प्रोसेसिंग फीस के नाम पर एक हजार रुपये तक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लेता। इसके बाद वह न तो सामान भेजता और न ही पैसे लौटाता।

मोबाइल से बरामद हुए सबूत

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन की गैलरी में बच्चों के खिलौनों और गाड़ियों के फोटो व वीडियो मिले। इसके अलावा कई स्कैनर और व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए की गई बातचीत के सबूत भी पुलिस को मिले हैं। मोबाइल नंबर की जांच करने पर जेएमआईएस पोर्टल पर दर्ज एक शिकायत भी पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ऑनलाइन खिलौनों की बिक्री का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठता था। पुलिस ने अनीस के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

जेरोली थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More