एसबीएफ रैपिड ने टपूकड़ा सीएचसी को भेंट की 18.20 लाख की डिजिटल C-ARM मशीन

SHARE:

Busines@ncrkhabar. com-bhiwadi. क्षेत्र की अग्रणी औद्योगिक इकाई एसबीएफ रैपिड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत रविवार को टपूकड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) को 18 लाख 20 हजार रुपये की अत्याधुनिक डिजिटल C-ARM मशीन भेंट की। इस मशीन के शुभारंभ समारोह में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ ने फीता काटकर इसका उदघाटन किया। कार्यक्रम में एसबीएफ रैपिड इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर संजय गर्ग और सीईओ राजाराम यादव सहित  अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक महंत बालकनाथ ने कहा कि उद्योग जगत द्वारा इस प्रकार के योगदान से ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। एसबीएफ रैपिड की ओर से इससे पूर्व भी क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी ने हाल ही में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टपूकड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कमालपुर, और राजकीय माध्यमिक विद्यालय, वसई को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया है।

 

महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टपूकड़ा को मिले उपकरण:

कंप्यूटर – 1, प्रिंटर – 1, ऑफिस कुर्सी – 17, ग्रीन बोर्ड – 12, ऑफिस टेबल – 15, प्रोजेक्टर – 1, अलमारी – 2, पंखा – 10, स्कूल घंटी – 1।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कमालपुर को मिले उपकरण:

ऑफिस कुर्सी – 17, ग्रीन बोर्ड – 4, कंप्यूटर – 2, प्रिंटर – 2, ऑफिस टेबल – 12, पंखा – 5, अलमारी – 2, इन्वर्टर बैटरी – 1।

 

राजकीय माध्यमिक विद्यालय, वसई को मिला:

समर्सिबल पंप सेट, फिटिंग और पानी टैंक, पोर्टेबल बाथरूम ।

एसबीएफ रैपिड के सीईओ राजाराम यादव ने बताया कि अब तक करीब 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामग्री व उपकरण क्षेत्र की विभिन्न सरकारी संस्थाओं को प्रदान कर चुकी है। इस पहल से क्षेत्र के स्वास्थ्य व शिक्षा दोनों क्षेत्रों को नई ऊर्जा मिली है और ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगी है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More