Education News : संत जेवियर स्कूल में सीबीएसई हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम में शिक्षकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग

SHARE:

Education@ncrkhabar. com-Bhiwadi.Central Board of Secondary Education के तत्वावधान में St. Xavier’s School Bhiwadi में आयोजित दो दिवसीय हेल्थ एंड वैलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में लैंगिक समानता, न्यूट्रिशन और सैनिटेशन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति जागरूक बनाना तथा स्कूलों में सकारात्मक और सहयोगी शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए सक्षम करना था। रिसोर्स पर्सन नवीन कुमार शर्मा और प्रतीक अरोड़ा ने पीपीटी, वीडियो और संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने समूह चर्चा, प्रस्तुतियों और व्यावहारिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यवहार में आने वाले बदलावों को पहचानकर उन्हें सही मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग प्रदान कर सकते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य Father Jugal Kindo ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में शिक्षा केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि विद्यार्थियों का मानसिक रूप से स्वस्थ, आत्मविश्वासी और संतुलित होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को संवेदनशील, जागरूक और प्रभावी मार्गदर्शक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के पेशेवर कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सकारात्मक वातावरण के साथ हुआ।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More