बीएमए (BMA) पदाधिकारियों ने रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जी.के. शर्मा को स्थानांतरण पर दी भावपूर्ण विदाई

SHARE:

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जी.के. शर्मा को जयपुर स्थानांतरण पर स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते पदाधिकारी।

Business@ncrkhabar.com-Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) की ओर से शुक्रवार को आयोजित समारोह में रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जी.के. शर्मा को उनके जयपुर स्थानांतरण पर विदाई दी गई। समारोह में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय योगदान और सकारात्मक प्रशासनिक भूमिका की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान और समिति के सदस्यों ने शर्मा को पुष्पगुच्छ, फूलमाला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। संस्था की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा ने कहा कि रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक जी के शर्मा ने भिवाड़ी में रहते हुए औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और त्वरित समाधान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद रखी जाएगी। राणा ने कहा कि जी.के. शर्मा ने अपने कार्यकाल में उद्योगों के साथ सहयोगपूर्ण और पारदर्शी कार्यशैली अपनाते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति दी। वहीं पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें व्यवहार कुशल, संवेदनशील और दूरदर्शी अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका योगदान भिवाड़ी उद्योग क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी रहा है। समारोह में बीएमए के मानद सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, अनुपम शुक्ला, पी.सी. राय, एम.एम. खान, अरुण त्यागी सहित बीएमए समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जी.के. शर्मा ने बीएमए पदाधिकारियों और भिवाड़ी उद्योग जगत का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि भिवाड़ी में बिताया गया समय उनके लिए सदैव यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि यहाँ के उद्योगपतियों का सहयोग और स्नेह उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 204
Total Users : 4575954
Views Today : 251
Total views : 4596818
Read More