भिवाड़ी के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘मंथन 2025’ में दिखी भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक

SHARE:

कस्बे के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मंथन 2025’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करतीं एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी व प्रिंसीपल पी के साजू

education@ncrkhbaar. com-Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मंथन 2025’ ने भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच पर जीवंत कर दिया। नृत्य, नाटक, संगीत और दृश्य प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने समुद्र मंथन की कथा को आधुनिक जीवन से जोड़ते हुए प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम ने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि बच्चों में आत्मचिंतन, संस्कार और सकारात्मक सोच का संदेश भी उजागर किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ स्कूल की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी और प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने की।प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने अभिभावकों और दर्शकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने कहा कि मंथन केवल सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि यह जीवन-मूल्यों और बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा के पुनर्मंथन का अवसर है। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने पर ही ज्ञान, विवेक और चरित्र जैसे रत्न प्रकट होते हैं।कार्यक्रम में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि मंथन की कथाएं केवल इतिहास नहीं, बल्कि जीवन-दर्शन की महत्वपूर्ण सीख देती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन और दृढ़ निश्चय से ही जीवन में सफलता और संतोष पाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सीनियर विंग हेडमिस्ट्रेस आशा बोस ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में टीमवर्क, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और रचनात्मकता को मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों ने समुद्र मंथन की कथा को नृत्य, नाटक और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया और इसके संदेशों को आधुनिक जीवन से जोड़कर दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। दर्शकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

 

कस्बे के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मंथन 2025’ में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

कस्बे के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मंथन 2025’ में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
कस्बे के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘मंथन 2025’ में उपस्थित एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी, प्रिंसिपल पी.के. साजू और अन्य अतिथि।

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 1 5 2 6
Users Today : 195
Total Users : 151526
Views Today : 252
Views This Year : 67888
Total views : 240308
Read More