कुरआन कम्पटीशन में मेवात की बेटियों का कमाल, आलिया–शिफा को मिला तीसरा स्थान

SHARE:

ncrkhabar@Nunh.दीन और तालीम के संगम को मजबूत करने के मकसद से आयोजित फ़ोर्थ ऑल मेवात सीरत-उन्न-नबी कुरआन कम्पटीशन 2025 में मेवाती बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। राजस्थान और हरियाणा के मेवात क्षेत्र के करीब 1500 छात्र-छात्राओं की भागीदारी ने प्रतियोगिता को खास बना दिया। अबना-ए-नदवा मेवात के निर्देशन और नीम सोशल ऐंड एजुकेशनल वेलफ़ेयर सोसायटी के संचालन में आयोजित फ़ोर्थ ऑल मेवात सीरत-उन्न-नबी कुरआन कम्पटीशन 2025 में बच्चों ने अपनी तिलावत और याद्दाश्त से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में आलिया लुकमान और शिफा फकरुद्दीन ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि ढुल्ली की ढाणी टपूकड़ा निवासी फरीन आमीन ने अपनी आकर्षक तिलावत से सबका दिल जीत लिया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मुफ़्ती जियाउल हक़ क़ासमी नदवी और मौलाना इरफ़ान ख़ान ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में कुरआन से मोहब्बत, दीन की समझ और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों को धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाती हैं। आयोजकों ने बढ़ती भागीदारी को मेवात की सकारात्मक तरक्की का संकेत बताया।

अबना-ए-नदवा मेवात और नीम सोशल ऐंड एजुकेशनल वेलफ़ेयर सोसायटी की ओर से आयोजित फ़ोर्थ ऑल मेवात सीरत-उन्न-नबी कुरआन कम्पटीशन 2025 में विजेता बच्चों को सम्मानित करते अतिथि।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 199
Total Users : 4575949
Views Today : 246
Total views : 4596813
Read More