
ncrkhabar@Bhiwadi. खैरथल-तिजारा जिले में लगातार जारी शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर जिले में नर्सरी से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में 6 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित किया गया है। अब इन कक्षाओं का संचालन प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा। आदेश के अनुसार सभी शिक्षक अपने पूर्व निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा परीक्षाएं यथावत संचालित की जाएंगी। जिला कलक्टर एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. आर्तिका शुक्ला ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित कराई जाए। आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Users Today : 191
Total Users : 4575941
Views Today : 237
Total views : 4596804



