भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में नववर्ष मिलन समारोह में जुटे उद्योगपति व प्रशासनिक अधिकारी, सहयोग और विकास पर हुआ संवाद

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के सभागार में बुधवार को नववर्ष मिलन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। समारोह में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, बीएमए पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नए वर्ष में उद्योगों के समग्र विकास, आपसी सहयोग और सकारात्मक कार्य वातावरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक मैसर्स कुमार इक्विपमेंट इंडिया, चौपानकी के निदेशक बलबीर चौधरी रहे। समारोह में सहायक उपायुक्त एसजीएसटी निशी रानी, रीको यूनिट प्रथम के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक शिव कुमार, रीको यूनिट द्वितीय के यूनिट प्रभारी अखिल अग्रवाल, बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जी.एल. स्वामी एवं योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, मानद संयुक्त सचिव सुखदेव सिंह उपस्थित रहे।
इसके अलावा उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, राजेश अग्रवाल, गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजित सिंह देशवाल, अमित भारद्वाज, डी.पी. सिंह, अनुपम शुक्ला, दीपक सांघी, अशोक कुमार जैन, सम्पूर्ण सिंह, एम.एम. खान, एस.एस. शेखावत, नितिन गोयल, प्रदीप भदोरिया, उदेस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, सुनील मुखिया, विकास गोयल, संतलाल, डी.पी. मित्तल, प्रवीन राणा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, शशि भूषण, रजत गुप्ता, राजीव रंजन, रक्षक पाहवा, मनीष सिंह, मुकेश चौधरी, ओमप्रकाश रावत, जे.के. शर्मा, पंकज बंसल, मेहर चंद प्रजापत, हामिद खान, पी.सी. राय, मनोज कुमार, रोशन महेंदीरत्ता, कुलदीप सिंह, सुनील सोलंकी, किशन तंवर, किशन लाल, बी.डी. यादव सहित बड़ी संख्या में बीएमए सदस्य मौजूद रहे।

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) में आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में उपस्थित बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा व सचिव जी एल स्वामी एवं अन्य उद्यमी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 197
Total Users : 4575947
Views Today : 244
Total views : 4596811
Read More