
ncrkhabar@Bhiwadi. कालीबाड़ी ट्रस्ट की वार्षिक आम बैठक यूआईटी सेक्टर-2 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि वर्ष 2026 में सरस्वती पूजा पहले की तरह भव्य और पारंपरिक रूप से मनाई जाएगी। वहीं ट्रस्ट का वार्षिक गेट-टुगेदर कार्यक्रम 25 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसका स्थान और मेन्यू पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए यह भी निर्णय लिया गया कि जिन सदस्यों की मेंबरशिप वर्ष 2023 से लंबित है, उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे और अंतिम तिथि के साथ उन्हें सूचना भेजी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक कमेटी मेंबर को 10-10 सदस्यों से मेंबरशिप कलेक्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कालीबाड़ी ट्रस्ट द्वारा हर महीने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण की सेवा जारी रहेगी, जिसे अलग-अलग सदस्य अपने विशेष अवसरों पर स्पॉन्सर करेंगे। सामाजिक सरोकार के तहत ट्रस्ट ने नाहटा फाउंडेशन द्वारा भिवाड़ी में आयोजित होने वाले चौथे “सामूहिक शुभ विवाह” कार्यक्रम के लिए कालीबाड़ी फंड से 11,000 रुपये दान देने का फैसला किया है। ट्रस्ट ने सभी सदस्यों से इस पुण्य कार्य में योगदान देने की भी अपील की है।
बैठक में यह भी तय हुआ कि कालीबाड़ी ट्रस्ट का स्थापना दिवस 5 मई को मनाया जाएगा, जबकि विशेष पूजा 19 फरवरी को आयोजित होगी। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में या उससे पहले कालीबाड़ी परिसर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। मंदिर परिसर की दीवारों और छत के ऊपर स्थित कमरों की पेंटिंग का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।
बैठक में कालीबाड़ी ट्रस्ट के चेयरमैन अमित नहाटा, अध्यक्ष टी.के. चक्रवर्ती, महासचिव प्रवीर कुमार प्रामानिक, कोषाध्यक्ष सुखदेव सूकूल, वरिष्ठ सदस्य दिलीप डे, देवव्रत सरकार, अमित कुमार हाजरा और कमेटी के अन्य सदस्य सुकांत साहा, पंचदेव कर्मकार, सुमीत सरकार, शैलेश ठाकुर, राजकुमार चौधरी, तापस पोली, स्वरूप सरकार, अमित कुमार मिश्रा, उज्ज्वल भौमिक, अरुण सिंह, अंजन रॉय, मानस मंडल, कार्तिक बेरा, अमित कुमार सैम, हीराकांत झा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे और ट्रस्ट के भविष्य के कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए।

Users Today : 197
Total Users : 4575947
Views Today : 244
Total views : 4596811



