मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में खेल दिवस का आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं खेल – साजू

SHARE:

Education@ncrkhahar. com-Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में खेल दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में जूनियर स्कूल के बच्चों का खेलों के प्रति उत्साह और जोश देखते ही बनता था। कक्षा तीन व चार के विद्यार्थियों ने मास पीटी, डंबल एवं लेजियम के साथ आकर्षक कदमताल प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

खेल दिवस का शुभारंभ विद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और लगन के साथ भाग लिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त किए।

प्रधानाचार्य पी. के. साजू ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। वहीं, जूनियर स्कूल की हेडमिस्ट्रेस जसवंत कौर सिक्का ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और मेहनत से खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।खेल दिवस समारोह के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर उत्साह, अनुशासन और खेल भावना से सराबोर नजर आया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 5 3 8 7
Users Today : 318
Total Users : 155387
Views Today : 368
Views This Year : 72528
Total views : 244948
Read More